Siwan News : स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर से गई मजदूर की जान

Siwan News : चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

Siwan News (अरविंद कुमार सिंह) : जीबी नगर क्षेत्र के तरवारा जलालपुर स्थित तरवारा मंदिर के पास रविवार दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान कन्हैया चौरसिया, उम्र 40 वर्ष, पिता श्री भगवान चौरसिया, निवासी तरवारा जलालपुर के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्हैया चौरसिया रविवार मजदूरी करके घर लौट रहे थे तभी तरवारा मंदिर के समीप साइकिल से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान तरवारा जलालपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कन्हैया सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया

हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को घेरकर पकड़ लिया. आक्रोशित लोगों ने चालक को भी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल कन्हैया को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने बताया कि स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है और चालक से पूछताछ की जा रही है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने ओडी दर्ज कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद इलाके में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं.

Also Read : Siwan News : भीषण सड़क हादसे में दो की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >