Siwan News : अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षक संघ गठन को लेकर बैठक आयोजित

Siwan News : विभिन्न जिलों के संयोजकों की हुई घोषणा

Siwan News (मनीष गिरि) : रविवार को अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षक संघ बिहार के गठन को लेकर शहर स्थित गांधी मैदान में बैठक का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता अजित कुमार अमन ने किया. बैठक में बिहार राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षक संघ के गठन हेतु संयोजक मंडल का गठन किया गया. जिसमें महिपाल मधुकर को सीवान का संयोजन बनाया गया. वहीं सोनेलाल पासवान को मुजफ्फरपुर, रूपेश कुमार ‘भुवन’ को सहरसा, गिरजाधारी पासवान को सहरसा, अनिल कुमार राम को गोपालगंज, कामता माँझी को सीवान, परमेश्वर पासवान को गया, रीता कुमारी को छपरा, सुनीत पासवान को खगड़िया, सिकंदर पासवान को पटना व अनीता देवी को वैशाली का संयोजन बनाया गया. जिलाध्यक्ष अजित कुमार अमन ने बताया कि संयोजक मंडल की जिम्मेवारी अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षक संघ बिहार के कार्यकारिणी के चयन एवं गठन की होगी. उन्होंने सूबे के सभी अनुसूचित जाति/जनजाति के शिक्षकों से अपील किया कि वे बिहार प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षक संघ के गठन में अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें.

Also Read : Gopalganj News : परीक्षा व्यवस्था में विफलता को लेकर सड़क पर उतरे छात्र संगठन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >