Siwan News: (विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट) सीवान के दरौंदा में शनिवार को बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव के आगमन पर सहकारिता विभाग और सीवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। मंत्री के जिले में पहुंचने पर संयुक्त निबंधक सैयद मसरूक आलम, बैंक के प्रबंध निदेशक सौरभ कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बुके और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
भाजपा प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने जा रहे थे मंत्री
जानकारी के अनुसार मंत्री रामकृपाल यादव जीरादेई में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान दरौंदा में उनका स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सहकारिता विभाग के कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री का अभिनंदन करते हुए जिले में सहकारिता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की।
मौके पर कई गणमान्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रशासी पदाधिकारी आलोक कुमार वर्मा, सारण प्रमंडल विपणन सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष मणीभूषण सिंह, पैक्स अध्यक्ष पप्पू सिंह, पन्ना लाल, देवेंद्र सिंह, जैनेंद्र सिंह, पंकज कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
