दीपक बने युवा लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव

Siwan News: युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन विस्तार करते हुए सीवान जिले के पिपराही गांव निवासी दीपक कुमार सिंह को बिहार प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया है.

Siwan News: (सीवान अरविंद कुमार सिंह) युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन विस्तार करते हुए सीवान जिले के पिपराही गांव निवासी दीपक कुमार सिंह को बिहार प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने 15 मई को पत्र जारी कर इसकी आधिकारिक घोषणा की. पत्र में उन्होंने कहा कि दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व से बिहार में युवा लोजपा (रामविलास) का संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा. मनोनयन के बाद दीपक कुमार सिंह ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया.

उन्होंने कहा कि मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को प्रदेश महासचिव का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणव कुमार, बिहार प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मित्र आदित्य पांडे का हृदय से आभार एवं अभिनंदन करता हूं. दीपक ने कहा कि वे संगठन की विचारधारा और विकास को सर्वोपरि रखते हुए पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे.

दीपक कुमार सिंह सीवान जिले के जिरादेइ प्रखंड के पिपराहीया के रहने वाले हैं. इनके पिता का नाम सत्येंद्र नारायण सिंह है. मनोनयन की खबर मिलते ही सीवान समेत पूरे बिहार के युवा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी. समर्थकों ने पटना और सीवान में मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया. पार्टी कार्यालय के अनुसार जल्द ही दीपक कुमार सिंह जिलों का दौरा कर संगठन को धार देंगे.

ALSO READ: दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी और उजड़ गया सुहाग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: karunatiwari

करुणा तिवारी बिहार के आरा, वीर कुंवर सिंह की धरती से आती हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की। 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है। अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं, ताकि सशक्त और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सच्चाई पहुंचा सकें।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >