Siwan News: (शिवनाथ पांडेय की रिपोर्ट) सीवान के नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में पानी गिराने के विवाद को लेकर पटीदार ने एक महिला का सर फोड़ा और दूसरे को घायल कर दिया. दोनों घायल महिला का इलाज नौतन थाना समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया है.
पीड़िता ने दिया लिखित आवेदन
वही घायल महिला अपने पटीदारों को आरोपित करते हुए थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है. घटना के संबंध में घायल महिला सोनिया देवी ने बताया कि मैं अपने हिस्से के जमीन में सेफ्टी टंकी के लिए गढ़े खोदाई थी, उसी गढ़े में मेरे पटीदार 15 मई की देर शाम पानी गिरा रहे थे, जब मैंने पानी गिराने से मना किया तो लोहे की रड से मेरे सर पर हमला कर दिया, जिससे मेरा सर फट गया और मैं लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी. यह देख मेरी पुत्री दीपमाला बिच-बचाव करने पहुंची तो उसे भी लाठी डंडा से मार पीट कर घायल कर दिया गया. रोने चिलाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो जान बच पाया.
क्यों हुआ विवाद
महिला ने विवाद के कारण को हुए कहा कि मेरे मात्र दो पुत्री है, दूसरा कोई संतान नहीं है, जिसे लेकर मेरी पुत्री मेरे पास रह कर काम संभालती है, मेरे पटीदार मेरा जमीन का हिस्से हड़पने के ख्याल से मेरे तथा मेरे पुत्रियों के पिछे पड़े हुए हैं, वहीं घायल महिला दीपमाला ने बताया कि मेरे कोई भाई नहीं है मां के पास रह कर सभी काम हम दो बहन संभालते हैं. हिस्से की जमीन हड़पने के लिए पटीदार हम लोगों को भागा देने के लिए मारपीट करते रहते हैं. इस संबंध में थाना प्रभारी जित मोहन प्रसाद ने कहा कि आवेदन मिला है आगे जांच कर कर्रवाई की जाएगी.
