Siwan News : रक्तदान शिविर आयोजित, थैलीसीमिया और कैंसर मरीजों के लिए 40 लोगों ने किया रक्तदान

Siwan News : रक्तदाताओं को मोमेंटो देकर किया सम्मानित, जरूरतमंद मरीजों की सेवा जारी रखने का संकल्प

Siwan News (अमर नाथ शर्मा) : प्रयास वेलफेयर ट्रस्ट की इकाई सीवान ब्लड डोनर क्लब द्वारा बुधवार को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में थैलीसीमिया एवं कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 40 रक्तवीरों ने ब्लड बैंक के नोडल ऑफिसर डॉ अनूप कुमार दुबे के देख रेख में रक्तदान कर मानवता और सामाजिक सेवा का प्रेरणादायक संदेश दिया.

डॉक्टरों ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को किया प्रेरित

रक्तदान शिविर का उद्घाटन क्लब के संरक्षक डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. स्वेता रानी, मार्क हॉस्पिटल के संचालक डॉ. संजय सिंह, लक्ष्मी नर्सिंग होम के संचालक डॉ. राजनमान सिंह, सहायक औषधि नियंत्रक विश्वजीत दास गुप्ता , क्लब अध्यक्ष नीलेश वर्मा नील, उपाध्यक्ष राकेश सहाय एवं सचिव सतीश शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. प्रदीप कुमार एवं डॉ. संजय सिंह ने स्वयं रक्तदान कर की. इसके बाद बड़ी संख्या में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान में भाग लिया.

जरूरतमंद मरीजों की सेवा जारी रखने का संकल्प

शिविर में क्लब के उपाध्यक्ष राकेश सहाय, सह सचिव प्रदीप कुमार, टीम कोऑर्डिनेटर पिंटू सिंह, सह कोषाध्यक्ष राकेश कुमार एवं राजीव रंजन सहित अन्य सदस्यों ने भी रक्तदान कर लोगों को जागरूक किया.शिविर के दौरान सभी रक्तदाताओं एवं आगंतुकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.संस्था की ओर से मार्क हॉस्पिटल के सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया. वहीं अल्केम कंपनी के राधेश्याम द्वारा रक्तदाताओं के लिए ओआरएस की व्यवस्था की गई. डिजिटल प्रचार-प्रसार में भारत भूषण पांडेय एवं अक्षत नील ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. सीवान ब्लड डोनर क्लब के सदस्यों ने कहा कि संस्था भविष्य में भी जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान एवं सामाजिक सेवा के कार्य लगातार करती रहेगी.

Also Read : Siwan News : दया, करुणा और परोपकार ही मानव‌ जीवन के सबसे बड़े आभूषण है : प्रमोद कृष्ण महाराज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >