15 मई को सीवान सदर अस्पताल आने से पहले जान ले ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, मंदिर दर्शन और मौसम के बारे में जाने!

Siwan News: सीवान सदर अस्पताल प्रशासन ने 15 मई के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी सूची जारी कर दी है। आपातकालीन सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए इमरजेंसी वार्ड में तीन शिफ्ट में डॉक्टरों की तैनाती की गई है।

Siwan News: सीवान सदर अस्पताल प्रशासन ने 15 मई के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी सूची जारी कर दी है। आपातकालीन सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए इमरजेंसी वार्ड में तीन शिफ्ट में डॉक्टरों की तैनाती की गई है।

सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह आपात कक्ष में मरीजों को देखेंगे। वहीं दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. रजनीकांत तिवारी की ड्यूटी रहेगी। रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ. रजी अहमद इमरजेंसी सेवा संभालेंगे।

जेनरल और महिला ओपीडी में ये डॉक्टर रहेंगे मौजूद

सदर अस्पताल के जेनरल ओपीडी में डॉ. सदा कमर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों का इलाज करेंगे। महिला ओपीडी में डॉ. पल्लवी नित्या की ड्यूटी लगाई गई है। वह सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक महिला मरीजों को देखेंगी।

लेबर रूम में 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती

महिला लेबर रूम में भी तीन शिफ्ट में डॉक्टरों की ड्यूटी तय की गई है। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. वंदना वर्षा मौजूद रहेंगी। दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. अनीता कुमारी की ड्यूटी रहेगी। वहीं रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ. रुबीना खातून सेवाएं देंगी।

शिशु रोग और ऑर्थो ओपीडी में भी होगी जांच

शिशु रोग ओपीडी में डॉ. उमेश कुमार गुप्ता बच्चों का इलाज करेंगे। वहीं ऑर्थो ओपीडी और सर्जरी ओपीडी में डॉ. सुनील कुमार सिंह मरीजों को देखेंगे।

हंसनाथ धाम और महेंद्रनाथ धाम में दर्शन का समय जारी, जानें आरती और पट खुलने का समय

हंसनाथ धाम, सोहगरा मंदिर का समय

हंसनाथ धाम, सोहगरा मंदिर प्रशासन ने दर्शन और आरती की समय-सारणी जारी कर दी है। मंदिर का पट सुबह 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। सुबह 5 बजे श्रृंगार और आरती होगी।

संध्या कालीन आरती रात 8:30 बजे आयोजित होगी, जबकि मंदिर का पट रात 9 बजे बंद कर दिया जाएगा।

महेंद्रनाथ धाम, सिसवन में दर्शन का समय

महेंद्रनाथ धाम, सिसवन में सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट खोला जाएगा। सुबह 8 बजे पट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद सुबह 9 बजे से 9:30 बजे तक श्रृंगार और आरती होगी।

सुबह 9:30 बजे से शाम 7 बजे तक मंदिर का पट खुला रहेगा। शाम 7 बजे से 7:30 बजे तक संध्या आरती होगी और रात 9 बजे मंदिर बंद कर दिया जाएगा।

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है, ताकि सभी भक्तों को सुचारु रूप से दर्शन मिल सके।

15 मई को गर्म रहेगा सीवान का मौसम, 39 से 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

15 मई को सीवान में मौसम गर्म और शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह से ही तेज धूप निकलने की संभावना जताई गई है, जबकि दोपहर के समय गर्म हवाएं और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बारिश की संभावना बेहद कम

दिनभर आसमान साफ रहने के आसार हैं। हालांकि कुछ इलाकों में हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बिहार में प्री-मानसून गतिविधियां धीरे-धीरे सक्रिय हो रही हैं, लेकिन फिलहाल सीवान समेत कई जिलों में भीषण गर्मी का असर जारी रहेगा।

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

तेज धूप और गर्म हवाओं को देखते हुए लोगों को दोपहर में जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। साथ ही पर्याप्त पानी पीने, सिर ढंककर बाहर निकलने और धूप से बचाव करने की अपील की गई है।

ALSO READ: सीवान में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, 27 हजार से अधिक सिलेंडर मौजूद : डीएम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >