महिला सशक्तीकरण में अहम भूमिका निभाने वाले अमित प्रीतम को दी गई विदाई

Siwan News : बीपीएम अमित प्रीतम को भावभीनी विदाई, जीविका दीदियों ने सराहा चार वर्षों का कार्यकाल

दरौंदा (सीवान) से रवींद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
Siwan News : प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) अमित प्रीतम के स्थानांतरण पर सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में जीविका दीदियों सहित अन्य लोगों ने अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा उनके चार वर्षों के कार्यकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीविका दीदियों और कर्मियों ने कहा कि अमित प्रीतम के नेतृत्व में प्रखंड में जीविका की गतिविधियों को नई पहचान मिली. स्वयं सहायता समूहों के सशक्तीकरण, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही.

आर्थिक सशक्तीकरण की मजबूत कड़ी रहे अमित प्रीतम

उनकी कार्यशैली, सहज व्यवहार और समस्याओं के त्वरित समाधान की क्षमता ने उन्हें दीदियों के बीच लोकप्रिय बनाया. वक्ताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल में जीविका से जुड़ी महिलाओं का आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण हुआ. कई समूहों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धियां हासिल कीं. उनके नेतृत्व एवं जीविका दीदियों के सहयोग से कई कार्यक्रम को सफलता मिली. जिससे दरौंदा प्रखंड का नाम जिला ही नहीं राज्य स्तर पर एक अलग छाप छोड़ा.

Also Read : जेपीयू नामांकन: छपरा, सीवान और गोपालगंज से उमड़े आवेदन, 40 हजार पार पहुंचने की संभावना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >