Siwan News : दरौंदा थाना क्षेत्र में दो गुटों में भिड़ंत, दर्जनों लोग घायल

Siwan News : सीवान झड़प के बाद अस्पतालों में भर्ती, कई की हालत गंभीर

Siwan News (रवींद्र कुमार गुप्ता) : दरौंदा थाना क्षेत्र के गोरौली गांव में मंगलवार की दोपहर में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. जिसमें दोनों तरफ से दस से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पूर्व में कोचिंग पढ़ने वाले बच्चे किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न किए थे जिसको ग्रामीणों की मदद से दबा दिया गया था, लेकिन अचानक परिजन शहर से गांव पहुंचे तो आपस में उलझ गए और एक दूसरे से मारपीट करने लगे. जिस मारपीट में एक पक्ष से आरती देवी, अमित कुमार, रामवती देवी, प्रदीप ठाकुर, प्रवीण कुमार, वहीं दूसरे पक्ष से बिंदा देवी, सुनील कुमार, विपिन कुमार, सत्य प्रकाश प्रसाद एवं जयमाला देवी घायल हुई है.

घायलों को सीएचसी से सदर अस्पताल किया गया रेफर

घायलों को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरभंगा में भर्ती कराया. जहां पर प्राथमिक उपचार हुआ. प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को डॉक्टर ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष विकाश कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट के बारे में जानकारी हुई है. आवेदन मिलने के बाद अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : Siwan News : कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर डीएम ने दिखाई सख्ती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >