Siwan News : आंधी व बूंदाबांदी से बदला मौसम, प्रचंड गर्मी से लोगों को मिली राहत

Siwan News : करीब 10 दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है.

Siwan News : (सच्चेंद्र द्विवेदी) सोमवार देर रात तेज आंधी और बूंदाबांदी के बाद जिले के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया. पिछले करीब 10 दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है.

मंगलवार की सुबह मौसम सुहावना हो गया और हल्की ठंड का एहसास होने लगा. आसमान में बादल छाए रहे, जबकि बारिश के कारण सड़कों पर जमा धूल भी बैठ गई, जिससे वातावरण साफ नजर आया.

उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली

सुबह से चल रही धीमी गति की ठंडी पुरवा हवा ने लोगों को काफी सुकून दिया. लगातार बढ़ते तापमान और उमस से जूझ रहे लोग अब राहत की सांस लेते दिखे. पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही थी, लेकिन देर रात हुई बूंदाबांदी और हवा चलने से मौसम अचानक बदल गया। मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने से लोगों को काफी सहूलियत मिली, खासकर सुबह का समय बेहद खुशनुमा रहा.

लोगों के चेहरे खिले

मौसम में आए इस बदलाव से लोगों के चेहरे पर राहत साफ दिखाई दी. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मई महीने में मौसम का असामान्य बदलाव देखने को मिल रहा है. आमतौर पर जेष्ठ माह में लू चलती है, लेकिन इस वर्ष जेष्ठ की शुरुआत आंधी और बारिश के साथ हुई है, जिससे मौसम में आषाढ़ जैसी ठंडक महसूस की जा रही है.

Also Read:  मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से 291 युवाओं को मिला मौका, 10 लाख तक की सहायता से शुरू करेंगे उद्योग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >