सीवान में 4 माह का मासूम सड़क किनारे मिला, तेज बुखार से तप रहे बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी

Siwan News: सीवान में मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सड़क किनारे कपड़े में लिपटा हुआ एक मासूम बच्चा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.

सीवान से अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट
Siwan News:
सीवान में मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सड़क किनारे कपड़े में लिपटा हुआ एक मासूम बच्चा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि बच्चे की उम्र महज तीन से चार माह के बीच है. उसे गंभीर हालत में छोड़ दिया गया था. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

सड़क किनारे पड़ा मिला मासूम

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के पास की है. सोमवार को स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े एक कपड़े के बंडल पर गई. पास जाकर देखने पर उसमें एक मासूम बच्चा मिला. बच्चे की हालत देखकर लोगों के होश उड़ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस और समाजसेवियों ने पहुंचाया अस्पताल

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस और समाजसेवियों की टीम मौके पर पहुंची. मासूम को तत्काल इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसे पीकू (PICU) वार्ड में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार बच्चे को तेज बुखार है और उसकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. फिलहाल चिकित्सकों की टीम उसकी देखरेख में जुटी हुई है. अस्पताल प्रशासन ने बच्चे को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई है.

कौन छोड़ गया मासूम? बना हुआ है रहस्य

अब तक बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है. यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसे सड़क किनारे कौन छोड़कर गया और किन परिस्थितियों में वह वहां पहुंचा. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है. लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर इतनी कम उम्र के बच्चे को इस हालत में छोड़ने के पीछे क्या वजह रही होगी. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बच्चे के परिजनों का पता लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

मासूम की जिंदगी बचाने की कोशिश जारी

फिलहाल सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि बच्चे को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया गया. डॉक्टर उसकी सेहत में सुधार लाने का प्रयास कर रहे हैं. वहीं पुलिस बच्चे की पहचान और उसके परिजनों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. एक ओर जहां समाज में बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों की बात की जाती है. वहीं सड़क किनारे इस हालत में मिले मासूम की घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है. फिलहाल पूरे जिले की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बच्चे की पहचान कब होती है और उसके पीछे की सच्चाई क्या निकलकर सामने आती है.

Also Read: सीवान में आम के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, इलाके में सनसनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >