सीवान के महाराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान लोडेड पिस्टल के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

Siwan News: सिवान में पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने एक शातिर बदमाश को लोडेड देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा. जबकि दूसरा फरार हो गया.

Siwan News (अफ़जल अनवर): सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है. शनिवार की शाम विशुनपुर महुआरी रेलवे हॉल्ट के पास सघन वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक शातिर बदमाश को लोडेड देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा. पुलिस ने मौके से दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है.

पुलिस को देख भागने लगे बदमाश

एसएचओ विजय कुमार चौधरी ने बताया कि शनिवार की शाम पुअनि इन्द्रदेव प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम विशुनपुर महुआरी रेलवे हॉल्ट के पास वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान धोवलिया गांव की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे. पुलिस टीम को सामने देख दोनों युवक बाइक घुमाकर भागने लगे. संदेह होने पर पुलिस ने तत्परता दिखाई और खदेड़कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा.

तलाशी में मिला हथियार,आरोपी ने की धक्का-मुक्की

पकड़े गए युवक की जब तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक लोडेड देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस दो मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल बरामद हुए. गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की कर भागने का प्रयास भी किया, लेकिन सतर्क पुलिस बल ने उसे काबू में कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मिथलेश यादव, पिता सुरेन्द्र यादव, सुरवीर गांव निवासी के रूप में की गई है.

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, दूसरा आरोपी रडार पर

एसएचओ ने जानकारी दी कि इस मामले में महाराजगंज थाना कांड संख्या 174/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं (25(1-बी)ए/26/35) के तहत आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया गया है. फरार दूसरे अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तत्पर है. यदि आमजन को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते कड़ी कार्रवाई की जा सके.

Also Read: Gopalganj News: सड़क बनी ‘मंडप’, राहगीर बने ‘बराती’: पकड़े गए प्रेमी जोड़े की ग्रामीणों ने सड़क पर कराई शादी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >