सीवान में बारिश से किसानों की बढ़ी उम्मीदें, डीजल खर्च घटने से मिली बड़ी राहत

Siwan News: सीवान में अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. समय पर हुई इस बारिश ने धान की रोपनी को आसान बनाया है, जिससे किसानों को डीजल पंपों पर निर्भरता कम करने में मदद मिली है. इससे खेती की लागत घटी है और बेहतर पैदावार की उम्मीद बढ़ी है.

Siwan News: (शिवनाथ पांडेय) नौतन प्रखंड क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में अनुकूल समय पर हुई अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. बारिश के कारण अधिकांश किसान समय पर धान की रोपनी करने में सफल रहे हैं.

समय पर बारिश होने से किसानों को आर्थिक राहत मिली है. खेतों में पानी पहुंचाने के लिए डीजल पंप पर निर्भरता कम हुई है, जिससे खेती की लागत में कमी आई है और बेहतर पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है.

डीजल खर्च से परेशान थे किसान

इस बार धान की रोपनी को लेकर किसान काफी चिंतित थे. डीजल की बढ़ती कीमत और खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च किसानों की परेशानी बढ़ा रहा था.

किसानों के अनुसार, कई जगहों पर खेतों की सिंचाई के लिए डीजल पंप चलाने पर प्रति घंटे करीब 300 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे थे.

बारिश ने कम किया खेती का खर्च

समय-समय पर हुई बारिश के कारण किसानों को सिंचाई के लिए अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ा. इससे पैसे की बचत हुई और किसान बिना अधिक लागत के धान की रोपनी में जुट गए.

किसानों का कहना है कि अगर बारिश का सिलसिला आगे भी इसी तरह जारी रहा, तो धान की फसल अच्छी होने की पूरी उम्मीद है.

मक्का समेत अन्य फसलों को भी फायदा

बारिश ने केवल धान की खेती को ही नहीं, बल्कि मक्का समेत अन्य खरीफ फसलों के लिए भी संजीवनी का काम किया है.

खेतों में नमी बनी रहने से फसलों की वृद्धि बेहतर होने की संभावना है.

किसानों ने कहा- समय पर बारिश से हुई बचत

किसानों का कहना है कि इस बार समय पर बारिश होने से खेती का समय भी बचा और खर्च भी कम हुआ.

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक बारिश ने किसानों की चिंता दूर कर दी है और अब सभी को अच्छी पैदावार की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले, धर्मेंद्र कुमार-दिवेश सेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें किसे क्या मिला



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >