EVM VVPAT Inspection: जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने मंगलवार को संयुक्त रूप से भंटापोखर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच की जाती है. इसी क्रम में अधिकारियों ने वेयरहाउस में निर्धारित सुरक्षा मानकों का जायजा लिया.
सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जांच
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जांच की. सुरक्षा में तैनात कर्मियों को पूरी तरह सजग एवं सतर्क रहने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने वीवीपैट गोदाम की सुरक्षा के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप की गयी व्यवस्थाओं का भी सघन निरीक्षण किया.
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिये आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने सुरक्षा मानकों के पालन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा.
अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद
मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: चिराग पासवान ने छात्रों से की मुलाकात, CM सम्राट चौधरी के सामने BPSC, बेल्ट्रॉन और TRE-4 की मांगें रखीं
