सीवान में बंद मकान से 10 लाख के गहने और नकदी चोरी, 8 महीने बाद घर लौटी महिला के उड़े होश

Siwan Crime News: सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र स्थित तितरा गांव में बंद मकान से 10 लाख रुपये के आभूषण और 20 हजार नकद चोरी हो गए. पीड़िता ने जमीन विवाद को लेकर अपने पट्टीदारों पर संदेह जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

सीवान के मैरवा से राजन कुमार
Siwan Crime News: सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा गांव में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. आठ महीने बाद घर लौटी एक महिला ने देखा कि उसके मकान के सभी ताले टूटे हुए हैं और घर का सामान बिखरा पड़ा है. पीड़िता का आरोप है कि चोर घर से करीब 10 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए. मामले में महिला ने अपने पट्टीदारों पर संदेह जताते हुए थाने में आवेदन दिया है.

बंद मकान को बनाया निशाना

मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा गांव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता आरती देवी के अनुसार घर के ताले तोड़कर अंदर रखा कीमती सामान, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली गई. घटना का पता तब चला जब वह कई महीनों बाद अपने घर लौटीं.

बेटी की बीमारी के कारण कानपुर गई थी महिला

आरती देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह अपनी छोटी बेटी निशा कुमारी के साथ घर में रहती हैं. करीब आठ महीने पहले बड़ी बेटी दीपमाला देवी की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर वह घर में ताला लगाकर कानपुर चली गई थीं. इसी दौरान उनके बंद मकान को निशाना बनाया गया.

घर लौटते ही सामने आया चोरी का मामला

महिला ने बताया कि 5 जून की सुबह करीब सात बजे जब वह अपने गांव तितरा लौटीं तो घर के सभी ताले टूटे मिले. घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर पता चला कि करीब 10 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और 20 हजार रुपये नकद गायब हैं.

जमीन विवाद में पट्टीदारों पर लगाया गंभीर आरोप

पीड़िता ने चोरी की इस घटना के पीछे अपने पट्टीदारों का हाथ होने की आशंका जताई है. आवेदन में उन्होंने चरणजीत मांझी, संजय मांझी, मूलचंद मांझी, आकाश और विकास पर संदेह व्यक्त किया है. महिला का कहना है कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और आरोपित पक्ष पहले भी धमकी देता रहा है.

गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देते थे

आरती देवी का आरोप है कि पट्टीदारों के साथ उनकी पुरानी रंजिश है. उन्होंने बताया कि विवाद को लेकर कई बार गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं. साथ ही उन्हें लगातार नुकसान पहुंचाने की धमकियां दी जाती रही हैं. इसी कारण उन्हें चोरी की इस घटना में भी उन्हीं लोगों की संलिप्तता का संदेह है.

पुलिस से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

पीड़िता ने मैरवा थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. घटना के बाद परिवार दहशत में है और प्रशासन से न्याय की उम्मीद लगाए हुए है. चोरी की इस बड़ी वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवेदन में लगाए गए आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही चोरी की इस घटना की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी.

Also Read: सीवान में प्रशिक्षु सिपाहियों की सत्रांत परीक्षा का एसपी पुरन कुमार झा ने किया निरीक्षण, दिए अहम निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >