सीवान में भाकपा (माले) की श्रद्धांजलि सभा में गूंजे जनसंघर्ष के स्वर, नेताओं ने संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

Siwan CPI ML Tribute Meeting: सीवान में भाकपा (माले) की श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई. पूर्व विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि कठिन दौर में संघर्ष को और मजबूत करने की जरूरत है.

Siwan CPI ML Tribute Meeting: भाकपा (माले) ने बुधवार को सीवान शहर के सिटी पैलेस में पार्टी के वरिष्ठ दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता केंद्रीय कमिटी सदस्य एवं सिकटा के पूर्व विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने की.

दिवंगत नेताओं के योगदान को किया याद

वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि हाल के दिनों में पार्टी के वरिष्ठ साथी कॉमरेड नंदकिशोर प्रसाद उर्फ जमुना, प्रेम सिंह गहलोत और आर.एन. ठाकुर के निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने कहा कि इन नेताओं का योगदान पार्टी और जनआंदोलनों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा.

जनमुद्दों पर सरकार को घेरा

अपने संबोधन में वीरेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में जनता के मौलिक अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं. उन्होंने छात्रों की परीक्षाओं में अनियमितताओं, श्रमिकों के अधिकारों और मनरेगा जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष को और मजबूत करने की आवश्यकता है.

साथियों के अधूरे संघर्ष को आगे बढ़ाने का आह्वान

उन्होंने कहा कि जो साथी अब हमारे बीच नहीं हैं, उनके अधूरे संघर्ष को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने की अपील की.

कई नेताओं ने रखे विचार

सभा को केंद्रीय कमिटी सदस्य नईमुद्दीन अंसारी, जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया, पूर्व विधायक अमरनाथ यादव, अमरजीत कुशवाहा, किसान महासभा के जिलाध्यक्ष जयनाथ यादव तथा एपवा की राज्य अध्यक्ष सोहिल गुप्ता सहित कई नेताओं ने संबोधित किया.

Also Read: सीवान में अब रात में भी होगी शहरों की सफाई, हर वार्ड के लिए बनेगा ड्यूटी रोस्टर



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arvind kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >