सीवान के आंदर में देशी कट्टा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

आंदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खेड़ायाहाता टोला में एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक स्मार्टफोन बरामद हुआ है. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सीवान: आंदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक स्मार्टफोन बरामद किया गया है. पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

काली मंदिर के पास घेराबंदी कर की गई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने बताया कि सोमवार की शाम सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के खेड़ायाहाता टोला स्थित काली मंदिर के समीप एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की.

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी

पुलिस टीम को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसकी कमर से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए. साथ ही उसके पास से एक स्मार्टफोन भी जब्त किया गया.

आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

पूछताछ में गिरफ्तार युवक की पहचान खेड़ायाहाता टोला निवासी विशाल कुमार राम के रूप में हुई. पुलिस ने उसके विरुद्ध आंदर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद हथियार का इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में तो नहीं किया गया था.

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: 51 हजार की बढ़त से करारी हार तक, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खिसकी बीजेपी की जमीन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >