आवश्यक व्यवस्था नहीं होने पर दो केंद्राधीक्षकों से शोकॉज

टमीडिएट परीक्षा के दौरान केंद्र पर आवश्यक व्यवस्था नहीं होने पर डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने दो परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक से स्पष्टीकरण पूछा है. जिसमें वीएम हाई स्कूल-सह-गर्वन्मेन्ट इंटर कॉलेज सीवान के केंन्द्राधीक्षक राकेश कुमार सिंह व महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर पंचमंदिरा बड़हन गोपाल के केंद्राधीक्षक राकेश कुमार पांडे शामिल हैं.

सीवान. इंटमीडिएट परीक्षा के दौरान केंद्र पर आवश्यक व्यवस्था नहीं होने पर डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने दो परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक से स्पष्टीकरण पूछा है. जिसमें वीएम हाई स्कूल-सह-गर्वन्मेन्ट इंटर कॉलेज सीवान के केंन्द्राधीक्षक राकेश कुमार सिंह व महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर पंचमंदिरा बड़हन गोपाल के केंद्राधीक्षक राकेश कुमार पांडे शामिल हैं. बताते चलें कि 31 जनवरी को जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा की आवश्यक तैयारी करने हेतु संयुक्त रूप से ब्रिफिंग किया गया था. ब्रीफिंग में परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक तैयारी के बारे में व्यापक दिशा-निर्देश सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों को दिया गया था. परीक्षा के पहले दिन सोमवार को जिला पदाधिकारी दोनों परीक्षा केन्द्र के भ्रमण के दौरान पाया कि केंन्द्र पर बेंच डेस्क, समुचित लाईट, पेयजल एवं अन्य आवश्यक तैयारी स-समय नहीं कराया गया है. इसे कार्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अकर्मण्यता बताया. जिला पदाधिकारी ने दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब देने का निर्देश दिया है. जवाब नहीं देने पर प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >