नौ सीओ सहित बीडीओ व बीएओ से शोकाज

फार्मर रजिस्ट्री में शिथिलता बरते पर डीएम ने नौ सीओ से शोकॉज किया है. योजना के तहत जिले में महाअभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान प्रखंड से लेकर पंचायतों में भी विशेष शिविर लगाकर किसानों का पंजीकरण कार्य किया जा रहा है. वहीं इस कार्य में पदाधिकारियों से लेकर कर्मियों तक लापरवाही व शिथिलता बरती जा रही है,

सीवान. फार्मर रजिस्ट्री में शिथिलता बरते पर डीएम ने नौ सीओ से शोकॉज किया है. योजना के तहत जिले में महाअभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान प्रखंड से लेकर पंचायतों में भी विशेष शिविर लगाकर किसानों का पंजीकरण कार्य किया जा रहा है. वहीं इस कार्य में पदाधिकारियों से लेकर कर्मियों तक लापरवाही व शिथिलता बरती जा रही है, जिस कारण अभियान को अपेक्षित प्रगति नहीं मिल पा रही है. इस महा अभियान में तेजी लाने व अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ दिलाने को लेकर समय-समय पर पदाधिकारियों द्वारा पर्यवेक्षण किया जा रहा है. जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने समीक्षा के दौरान पाया कि पदाधिकारियों द्वारा रूचि नहीं ली गई है, जिस कारण अपेक्षित प्रगति नहीं मिली है.इसको लेकर डीएम ने सख्त रूप अपनाते हुए नौ अंचलों के अंचलाधिकारी सहित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी व प्रखंड कृषि पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछा है. साथ हीं पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर उपर्युक्त तथ्यों के आलोक में अपना स्पष्टीकरण समर्पित करने को निर्देशित किया है. साथ हीं कहा है कि यदि निर्धारित समय के भीतर स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता है तो उनके विरूद्ध अकार्रवाई की जाएगी. डीएम ने बताया कि समीक्षात्मक बैठक के दौरान पाया गया है कि महाराजगंज, रघुनाथपुर, आंदर, गोरेयाकोठी, दरौली, दारौंदा, नाैतन, बसंतपुर तथा सिसवन अंचल के अंचलाधिकारी सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी व प्रखंड कृषि पदाधिकारी के द्वारा फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में पर्याप्त अभिरुचि नही ली जा रही है. जिसके कारण प्रगति संतोषजनक नहीं है तथा उनके अंचल अंतर्गत कुल किसानों का पंजीकरण जिला के औसत से भी कम है. हालांकि इन पदाधिकारियों को बार-बार स्पष्ट निर्देशित भी किया गया है कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाना है. बावजूद इसके इन पदाधिकारियों द्वारा शिथिलता व लापरवाही बरती गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >