दुकानदार नेचोर को रंगे हाथ दबोचा

नगर के नयी बाजार स्थित राजेंद्र पार्क के समीप एक किराना दुकान में चोरी करते हुए एक युवक को दुकानदार ने रंगे हाथ पकड़ लिया. उसके पास से चोरी करने वाले औजार और मास्टर चाभी मिला है. पकड़े गए युवक की पहचान नगर के कुम्हार टोली निवासी नेशार अंसारी के रूप में हुई है. पकड़े जाने के बाद दुकानदार और स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की.

मैरवा. नगर के नयी बाजार स्थित राजेंद्र पार्क के समीप एक किराना दुकान में चोरी करते हुए एक युवक को दुकानदार ने रंगे हाथ पकड़ लिया. उसके पास से चोरी करने वाले औजार और मास्टर चाभी मिला है. पकड़े गए युवक की पहचान नगर के कुम्हार टोली निवासी नेशार अंसारी के रूप में हुई है. पकड़े जाने के बाद दुकानदार और स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की. दुकानदार दिनेश कुमार ने बताया कि 31 जनवरी से ही दुकान में चोरी हो रही थी. लगभग 4 दिन में दुकान से लगभग 50 हजार रुपये का सामान और 20 हजार रुपये नकद गायब हुआ है. थाने में आवेदन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर दुकानदार ने खुद चोर को पकड़ने की ठानी. उन्होंने दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगवाया और रात भर जागकर पहरेदारी शुरू की. इसी क्रम में सोमवार की रात नेशार अंसारी को चोरी करते हुए दबोच लिया गया. पिटाई के बाद जब युवक से कड़ाई से पूछताछ की गई. तो उसने चोरी की बात स्वीकार की. उसकी निशानदेही पर मझौली रोड स्थित एक दुकान से चोरी किया गया रिफाइन तेल, मसाला, साबुन और सर्फ बरामद किया गया. उसने दूसरे दुकान में भी चोरी का समान बेचा था. जिसके बाद वहां जाने पर दुकानदार ने समान देने से इनकार कर दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया की चोरी की सूचना मिला है. लेकिन आवेदन नही मिला है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >