Hussainganj 22nd Muharram Majlis : सीवान जिले के हुसैनगंज स्थित सरकारी इमामबाड़ा में 22 मोहर्रम के अवसर पर नोहा और मजलिस का आयोजन श्रद्धा एवं अकीदत के साथ किया गया. कार्यक्रम में कर्बला की घटना और उसके इंसानी व आध्यात्मिक संदेश पर विस्तार से चर्चा हुई. इसके बाद शबीह-ए-अलम की ज़ियारत और विभिन्न अंजुमनों द्वारा मातम व पुर्सा पेश किया गया.
22 मोहर्रम पर श्रद्धा के साथ आयोजित हुई मजलिस
हुसैनगंज स्थित सरकारी इमामबाड़ा में 22 मोहर्रम के अवसर पर नोहा एवं मजलिस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए.
शोज़ख़्वानी और पेशख़्वानी से हुई शुरुआत
सैयद अली अब्बास ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शोज़ख़्वानी से हुई, जिसे कमील अज़ीमी और अकील हसन ने पेश किया. इसके बाद अली वज़ीर औन ने पेशख़्वानी की.
Hussainganj 22nd Muharram Majlis : कर्बला के संदेश पर डाला प्रकाश
मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना फ़ज़ले मोमताज़ ख़ान ने वाक़िआ-ए-कर्बला और उसके आध्यात्मिक तथा इंसानी पैग़ाम पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने हज़रत इमाम हुसैन की कुर्बानी से मिलने वाली सीख पर भी अपने विचार रखे.
शबीह-ए-अलम की ज़ियारत और मातम
मजलिस के बाद हज़रत गाज़ी अब्बास अलमदार के शबीह-ए-अलम की ज़ियारत कराई गई. इसके उपरांत अंजुमन फ़िरदौसिया गोपालपुर, अंजुमन हुसैनिया ख़ुजवां और अंजुमन असग़रिया हुसैनगंज ने मातम और पुर्सा पेश किया.
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम के समापन अवसर पर हसन इमाम हैदरी, इब्ने हसन, कौसर अली, अफ़ाक़ अख़्तर, जाफ़िर इमाम, मोहम्मद ग़फूरी, इंतज़ार हुसैन, अमीर इमाम, सैफ़ इमाम, बिलाल, काज़िम, आज़ाद, अली अब्बास और मोहम्मद मुजतबा सहित कई लोग उपस्थित रहे.
Also Read : सीवान : बारिश में रास्ता बना दलदल, फिर समाजसेवी ने अपने खर्च पर बदल दी तस्वीर
