सीवान: महाराजगंज में सेवा संकल्प अभियान की कार्यशाला, बूथ स्तर तक अभियान पहुंचाने की बनी रणनीति

महाराजगंज में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा और सुशासन के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Siwan News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा की ओर से आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर रविवार को महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र की कार्यशाला आयोजित की गयी. शहीद सम्मान भवन, बंगरा में आयोजित कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित में किये गये कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी.

बूथ स्तर तक अभियान को पहुंचाने का आह्वान

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल शामिल हुए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने के बाद देश के प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा का दायित्व संभाला. उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन, विकास और राष्ट्रहित को समर्पित रहे हैं.

सेवा कार्यक्रमों के जरिए जनता से जुड़ेंगे कार्यकर्ता

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जायेगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया.

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर

भाजपा जिला अध्यक्ष पूर्वी रंजीत प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों का सेवा और सुशासन का कार्यकाल कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है. गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक उन्होंने राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है. उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाला सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री की सेवा और समर्पण की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा.

सामाजिक गतिविधियों के जरिये होगा जनसंपर्क

रंजीत प्रसाद ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों, जनसंपर्क और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जोड़ा जायेगा. कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा और उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यशाला में अवधेश पाण्डेय, कालीचरण प्रजापति, सुप्रिया जैसवाल, जितेंद्र सिंह, सुजीत पाण्डेय, ओमप्रकाश गुप्ता, करिश्मा शर्मा, लीलावती देवी, उमेश तिवारी, राजेंद्र चौरसिया, गिरीश देव सिंह, दिवाकर दुबे, रोहित श्रीवास्तव, बसंत मिश्रा, चंदन राम, रामानंद राम, जगन राम, अमरजीत सिंह, शक्ति शरण सिंह, शेषनाथ सिंह, मनीष सिंह, दिलीप सिंह, अजय सिंह एवं त्रिपुरारी सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >