सीवान में वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र नाथ पांडेय का निधन, आज जिला विधिज्ञ संघ में शोकसभा, न्यायिक कार्य से रहेंगे अलग

सीवान के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र नाथ पांडेय का निधन हो गया है. उनके निधन से अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है. आज जिला विधिज्ञ संघ भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा.

सीवान. जिला विधिज्ञ संघ के वरीय सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र नाथ पांडेय का शुक्रवार रात इलाज के दौरान सदर अस्पताल, सीवान में निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई. उनके सहयोगियों और शुभचिंतकों ने इसे विधि जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

जिला विधिज्ञ संघ ने जताया गहरा शोक

जिला विधिज्ञ संघ के महासचिव नवेंदु शेखर दीपक ने शोक संदेश जारी कर कहा कि सुरेंद्र नाथ पांडेय के निधन से संघ ने एक अनुभवी, कर्मठ और सम्मानित सदस्य को खो दिया है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.

आज होगी श्रद्धांजलि सभा

दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शनिवार, 18 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे जिला अधिवक्ता संघ भवन के सभाकक्ष में शोकसभा आयोजित की जाएगी. जिला विधिज्ञ संघ ने सभी अधिवक्ताओं से शोकसभा में उपस्थित होकर दिवंगत के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है.

शोकसभा के बाद न्यायिक कार्य से रहेंगे अलग

महासचिव ने बताया कि शोकसभा के उपरांत सभी अधिवक्ता दिवंगत के सम्मान में स्वयं को न्यायिक कार्य से अलग रखेंगे. जिला विधिज्ञ संघ ने इसे दिवंगत अधिवक्ता के प्रति सामूहिक सम्मान और श्रद्धांजलि का प्रतीक बताया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish giri

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >