सीवान में आज नामांकन का आखिरी दिन

सीवान लोकसभा सीट के लिए छह मई को नामांकन की आख़िरी तारीख है.सीवान सीट के लिये अबतक एक दर्जन उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है

सीवान. सीवान लोकसभा सीट के लिए छह मई को नामांकन की आख़िरी तारीख है.सीवान सीट के लिये अबतक एक दर्जन उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. इनमें एनडीए से जदयू प्रत्याशी विजय लक्ष्मी कुशवाहा, इंडी गठबंधन से राजद के अवध बिहारी चौधरी, बसपा से दिलीप कुमार सिंह, राष्ट्रीय सबजन पार्टी से महेंद्र सिंह व लोक नायक पार्टी से संजय कुमार साह प्रमुख रुप से शामिल हैं. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में हेना शहाब, जीवन कुमार, राघवेंद्र प्रसाद खरवार, दिलीप कुमार सिंह व सतेंद्र कुशवाहा, प्रकाश मणि तिवारी व देवकांत मिश्र ने अपना नामांकन किया है. कल होगी नामांकन पत्रों की होगी जांच-सात मई को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और इसमें गडबडी पाए जाने पर उनको निरस्त किया जाएगा. उम्मीदवार नौ मई तक अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं. नौ मई को ही उम्मीदवारों को उनका चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा. छठे चरण के अंतर्गत 25 मई को सीवान लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान होगा और मतगणना 4 जून को होगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने कहा नामांकन के दौरान एक एक पहलू की जांच की जा रही है. सारे रिकॉर्ड मिलान किये जा रहे हैं, ताकि किसी गलती की गुंजाइश न रहे. एक पर्चा दाखिल की प्रक्रिया में डेढ़ घंटे से अधिक का समय लग रहा है. आज नामांकन का आखिरी दिन है. 7 मई को स्क्रूटनी होगी और 9 मई को नाम वापसी की तिथि है. इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >