सीवान जंक्शन पर बढ़ायी गयी सुरक्षा

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है.इसी क्रम में सीवान जंक्शन पर भी सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है.

सीवान. भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है.इसी क्रम में सीवान जंक्शन पर भी सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है. मंगलवार से ही रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त टीमों ने स्टेशन परिसर में गश्त बढ़ा दी है. यात्रियों के सामान की जांच के लिए अतिरिक्त स्कैनिंग उपकरण लगाए गए हैं और प्रवेश द्वारों पर यात्रियों की गहन जांच की जा रही है.स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. यात्रियों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत सुरक्षाकर्मियों को दें.रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा के इन उपायों का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे स्टेशन पर समय से पहले पहुंचें और सुरक्षा जांच में सहयोग करें. आरपीएफ निरीक्षक राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि यह एक एहतियाती कदम है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके. स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >