सीवान: नौतन बाजार में ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में स्कूल जा रही छात्रा घायल, सदर अस्पताल रेफर

सीवान के नौतन बाजार में ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में साइकिल से स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई. गंभीर चोटों के बाद उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

सीवान: जिले के नौतन बाजार में बुधवार की सुबह ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर की चपेट में आने से साइकिल से स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई.

घायल छात्रा की पहचान नरकटिया गांव निवासी मुकेश चौहान की पुत्री शालू कुमारी के रूप में हुई है.

ट्रक की टक्कर से छात्रा आई चपेट में

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह एक ट्रैक्टर चालक ने अपना ट्रैक्टर और ट्रॉली सड़क किनारे खड़ा कर रखा था. इसी दौरान सीमेंट से लदा एक ट्रक पीछे करने के दौरान अनियंत्रित होकर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया.

टक्कर इतनी तेज थी कि उसके झटके से साइकिल से स्कूल जा रही शालू कुमारी उसकी चपेट में आ गई.

पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में लगी चोट

दुर्घटना में छात्रा के पैर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत छात्रा को उठाकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

फिलहाल शालू कुमारी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

पुलिस ने ट्रक को लिया कब्जे में

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया.

नौतन थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

सड़क पर वाहनों की पार्किंग को लेकर लोगों में नाराजगी

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने सड़क किनारे वाहनों की लापरवाही से पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई.

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे भारी वाहनों के खड़े रहने से अक्सर दुर्घटना का खतरा बना रहता है.

वहीं घायल छात्रा के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और इलाज की निगरानी कर रहे हैं.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Vivek Ranjan

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >