सीवान के महाराजगंज में सावन महोत्सव पर रंगोली-मेहंदी प्रतियोगिता, महिलाओं व युवतियों ने दिखायी प्रतिभा

सावन महोत्सव के अवसर पर महाराजगंज में रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. महिलाओं और युवतियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. एसडीओ अनीता सिन्हा ने विजेताओं को सम्मानित किया.

Sawan Mahotsav: सावन महोत्सव के अवसर पर सोमवार की देर शाम शहर स्थित एक मैरेज हॉल में रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों पर आकर्षक मेहंदी के डिजाइन बनाये. वहीं रंगोली प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया.

एसडीओ ने किया प्रतिभागियों को सम्मानित

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीओ अनीता सिन्हा रहीं. उन्होंने विजेताओं और प्रतिभागियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

एसडीओ अनीता सिन्हा ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों से परंपराओं के संरक्षण और लोक कला को बढ़ावा मिलता है. ऐसे कार्यक्रम लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं.

पारंपरिक संस्कृति और लोक कला को बढ़ावा देना उद्देश्य

आयोजक सुप्रिया जायसवाल ने बताया कि सावन महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक संस्कृति और लोक कला को बढ़ावा देना है.

उन्होंने कहा कि सावन भगवान शिव को समर्पित महीना है. इस दौरान प्रकृति भी हरियाली से धरती का श्रृंगार करती है. ऐसे आयोजन लोगों को संस्कृति और प्रकृति से जुड़ाव का संदेश देते हैं.

विनती कुमारी रहीं विजेता

प्रतियोगिता में विनती कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि शिबु परवीन दूसरे स्थान पर रहीं. विजेताओं के साथ अन्य प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां उपस्थित रहीं. आयोजन के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला.

इसे भी पढ़ें: TRE-4 की पीटी में बदल सकता है सिलेबस, बिहार से होंगे 30% प्रश्न, शिक्षा विभाग ने BPSC को भेजा पत्र


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अफजल अनवर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >