ससुराल में संदिग्ध स्थिति में मिला विवाहिता का शव

थानाक्षेत्र के मोलनापुर मे रविवार की देर शाम संदिग्ध स्थिति मे एक नवविवाहिता का शव ससुराल मे मिलने से हड़कंप मच गया. मृतका मोलनापुर के कृष्णा महतो की पत्नी संगीता कुमारी (22) बताई जाती है.

संवाददाता, बसंतपुर स्थानीय थानाक्षेत्र के मोलनापुर मे रविवार की देर शाम संदिग्ध स्थिति मे एक नवविवाहिता का शव ससुराल मे मिलने से हड़कंप मच गया. मृतका मोलनापुर के कृष्णा महतो की पत्नी संगीता कुमारी (22) बताई जाती है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार, एएसआइ योगेन्द्र पासवान दलबल के साथ रविवार की रात मोलनापुर पहुंचे. जहां पुलिस टीम ने घटना की पूरी जानकारी ली. इधर घटना की सूचना पर मृतका के मायके गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना के बुचियां से भी लोग पहुंच कर शव देख बदहवास हो गये. पुलिस मायके पक्ष के शिकायत पर दहेज के लिए नवविवाहिता की गला दबा कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज की है. उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे मे ले कर पोस्टमॉर्टम में रविवार की रात में ही सीवान भेज दिया. महिला की शादी एक वर्ष पहले ही मोलनापुर के कृष्णा महतो के साथ हुई थी. सोमवार को मोलनापुर स्थित संरक्षित घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी बसंतपुर थानाध्यक्ष के साथ पहुंची. जहां टीम ने जांच करते हुए घटनास्थल से कई नमूने एकत्रित भी किया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया की मौके पर पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोग दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या गला दबा कर करने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगा रहे थे. लेकिन अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नही हुआ है. हालाकि मृतका के गले पर काला रंग का निशान दिखाई दे रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >