siwan news. पासपोर्ट सत्यापन में लापरवाही बरतने पर 16 थानाध्यक्षों का कटा वेतन

लापरवाही से आवेदकों को अनावश्यक परेशानी हुई और सरकारी सेवाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठे

सीवान . पुलिस ने पासपोर्ट सेवाओं में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया है. पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने पासपोर्ट सत्यापन(पुलिस वेरिफिकेशन) प्रक्रिया में समय सीमा का उल्लंघन करने वाले 16 थानाध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई की है. इन अधिकारियों के वेतन में कटौती का आदेश जारी किया गया है. समीक्षा के दौरान पाया गया कि कई थानों में पासपोर्ट आवेदनों का पुलिस सत्यापन निर्धारित 15 दिनों की समय सीमा के भीतर पूरा नहीं किया गया. इससे आवेदकों को अनावश्यक परेशानी हुई और सरकारी सेवाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं.

250 रुपये दंड का प्रावधान

बिहार पुलिस के पासपोर्ट संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक विलंबित या लापरवाही वाले मामले पर 250 रुपये का दंड लगाने का प्रावधान है. एसपी पुरन कुमार झा ने इस प्रावधान को सख्ती से लागू करते हुए दोषी थानाध्यक्षों पर जुर्माना अधिरोपित किया हैं. विलंबित मामलों की संख्या के आधार पर कुछ अधिकारियों से 250 से लेकर चार हजार रुपये तक की कटौती की गई है.

एसपी ने सभी थानाध्यक्षों और पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि भविष्य में पासपोर्ट सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किये जाएं. किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. यह कदम आम नागरिकों के लिए राहत की बात है, क्योंकि पासपोर्ट जैसी आवश्यक दस्तावेज़ प्रक्रिया में अब तेजी आयेगी. इससे पुलिस की जवाबदेही बढ़ेगी और जनता का भरोसा मजबूत होगा. यदि कोई आवेदक अभी भी विलंब का सामना कर रहा है, तो वह थाना या एसपी कार्यालय से संपर्क कर सकता है.

थानावार लंबित आवेदनों की सूची

थाना लंबित आवेदन कटौती की गयी राशि1. हुसैनगंज 16 4000

2. रघुनाथपुर 12 3000

3. एमएच नगर 12 3000

4. नौतन 09 2250

5. जमोबाज़ार 09 2250

6. बसंतपुर 06 1500

7. महादेवा 06 1500

8. नगर 05 1250

9. मैरवा 03 750

10. सराय 03 750

11. असांव 02 500

12. महराजगंज 02 500

13. मुफस्सिल 01 250

14. धनौती 01 250

15. सिसवन 01 250

16. चैनपुर 01 250

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >