सीवान: मंद्रापाली और पकड़ी पंचायत में सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं

सीवान जिले के मंद्रापाली और पकड़ी पंचायतों में विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीणों की सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों को सुना गया और समाधान के लिए निर्देश दिए गए। मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड भी बांटे गए।

सीवान: हसनपुरा प्रखंड की मंद्रापाली एवं पकड़ी पंचायत में मंगलवार को पंचायत भवन परिसर में दो शिफ्टों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का नेतृत्व मनरेगा निदेशक मनीष कुमार ने किया. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे मंद्रापाली पंचायत भवन में तथा दूसरी शिफ्ट अपराह्न दो बजे पकड़ी पंचायत भवन परिसर में आयोजित हुई.

सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों पर हुई सुनवाई

शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया. संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया. साथ ही मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई.

पंचायत स्तर पर ही समस्याओं के समाधान पर जोर

अधिकारियों ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े. उन्होंने संबंधित कर्मियों को आमजन के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करने और लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया.

लाभार्थियों को सौंपे गए जॉब कार्ड

शिविर के दौरान मनरेगा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को जॉब कार्ड भी वितरित किए गए. अधिकारियों ने ग्रामीणों को जॉब कार्ड के महत्व तथा मनरेगा योजना के तहत मिलने वाले रोजगार एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी दी.

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह, खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार, मंद्रापाली पंचायत के मुखिया अनिल कुमार उर्फ सोहन राम, पकड़ी पंचायत की मुखिया रीता देवी सहित विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय अधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

Also Read: CM सम्राट बोले- जीविका दीदियों के कहने पर सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई, चुनाव से पहले कराया था महिला संवाद


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Umashankar ram

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >