सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

मैरवा थाना क्षेत्र के मिसकरही मोड़ के एलआइसी बिल्डिंग के समीप शुक्रवार की देर रात बोलेरो की चपेट में आने से छपरा के एक युवक की मौत घटना स्थल पर हो गयी. मृतक की पहचान नगर थाना छपरा के करीमचक निवासी साहेब शर्मा के रूप में हुई.मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गया.

मैरवा.मैरवा थाना क्षेत्र के मिसकरही मोड़ के एलआइसी बिल्डिंग के समीप शुक्रवार की देर रात बोलेरो की चपेट में आने से छपरा के एक युवक की मौत घटना स्थल पर हो गयी. मृतक की पहचान नगर थाना छपरा के करीमचक निवासी साहेब शर्मा के रूप में हुई.मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गया.घटना शादी की खुशी गम में बदल गया. स्थानीय लोगो ने बताया की तेज रफ्तार में जा रही बोलोरो ने साहेब शर्मा को टक्कर मार दिया.जिससे बीच सड़क पर गिरने से सिर में गंभीर चोट लग गयी और कान से खून आने लगा.घायल को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया.चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया. साहेब छपरा से मैरवा अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था.वह बाजार से समान लाने के दौरान बोलोरो गाड़ी के चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी.मैरवा से लेकर छपरा तक कोहराम मचा हुआ है.इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >