सड़क पार करने में हुआ हादसा, स्कूल बस चालक की मौत

सड़क पार करने में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

अमरनाथ शर्मा की रिपोर्ट

सीवान. जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-तरवारा मुख्य मार्ग पर सफी छपरा गांव के समीप बुधवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक स्कूल बस चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान चैन छपरा गांव निवासी जहीरुल अली (पुत्र शहाबुद्दीन अली) के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार जहीरुल अली तीन भेड़िया स्थित आरसीएच पब्लिक स्कूल की बस चलाते थे. बुधवार की सुबह वह रोज की तरह स्कूल बस लेकर बच्चों को लाने के लिए निकले थे. बताया जाता है कि सफी छपरा गांव के समीप किसी काम से उन्होंने बस को सड़क किनारे खड़ा किया और सड़क पार करने लगे. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल बड़हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. वहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना के बाद गांव एवं आसपास के इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >