siwan news. डाॅ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत महादलित टोला के निवासियों को दिया जायेगा योजनाओं का लाभ

प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ समग्र सेवा अभियान के तहत लगाये जाने वाले कैंप के तैयारी की विस्तार से समीक्षा की

सीवान : जिला के सभी महादलित बस्तियों में डा. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं का लाभ महादलित टोला के निवासियों को दिया जायेगा. इसके निमित्त प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ समग्र सेवा अभियान के तहत लगाये जाने वाले कैंप के तैयारी की विस्तार से समीक्षा की.

इस संबंध में जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने बताया कि एससी-एसटी टोलों में आधारभूत संरचना के विकास सहित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों को नियमानुसार सरकारी योजनाओं के लाभ से आच्छादित करना सरकार की प्राथमिकता रही है. बताया कि इन परिवारों को सरकारी योजनाओं के लाभ से आच्छादित करने के लिए सभी महादलित टोला में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जाना है. विकास शिविर में सरकार के सभी प्रमुख विभागों की सहभागिता होगी एवं उनसे जुड़े योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों को दिलाया जाना प्रमुख लक्ष्य होगा. शिविर के आयोजन के पूर्व में सभी विभागों के कार्यालय प्रधान अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के अच्छादान हेतु ऑफलाइन-ऑनलाइन आवेदन प्राप्त कर उनका नियमानुसार निष्पादन शिविर से पूर्व कर लेंगे.

शिविर में लिये जायेंगे आवेदन

छूटे हुए लाभुक से शिविर में आवेदन प्राप्त किया जाएगा एवं तथा यथासंभव आन स्पाॅट निष्पादन किया जायेगा. इस शिविर में सरकार के सभी प्रमुख विभागों की सहभागिता एवं उनसे जुड़े योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों को दिलाया जाना लक्षित है. शिविर एवं उसके पूर्व राशन कार्ड, उज्जवला योजना, औपचारिक शिक्षा, आंगनबाड़ी, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, कुशल युवा प्रोग्राम / कौशल विकास कार्यक्रम, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, ई ग्राम कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड/ स्वास्थ्य कार्ड / हेल्थ कैम्प, प्रधानमंत्री आवास योजना/वास भूमि/बंदोबस्ती, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बुनियाद केन्द्र / हर घर नल जल योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की गली-नली मनरेगा जाब कार्ड, प्रधानमंत्री जनधन, बिजली कनेक्शन, जीविका समूह, ग्रामीण कार्य विभाग, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजनाओं से महादलित टोलों में नियमानुसार आच्छादन किया जाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >