सीवान में 41 वोट से राजकिशोर शर्मा बने अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष

सीवान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर राजकिशोर शर्मा 41 वोटों से जीते. महासचिव पद पर अमरेश कुमार सिंह एक वोट से विजयी हुए. कई अन्य पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए.

Siwan News : अनुमंडल मुख्यालय स्थित अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों का चुनाव सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ. निर्वाची पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह, मुख्य चुनाव आयोग अधिवक्ता विजय कुमार सिंह, अधिवक्ता गजेंद्र कुमार सिंह, अधिवक्ता अमोद कुमार भानु और अधिवक्ता रविकांत उपाध्याय की देखरेख में चुनाव कराया गया. अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता राजकिशोर शर्मा निर्वाचित हुए.

अध्यक्ष पद पर 41 वोट से जीत

अध्यक्ष पद के चुनाव में अधिवक्ता राजकिशोर शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अधिवक्ता भारत भूषण भास्कर को 41 वोटों के अंतर से हराया. अध्यक्ष पद पर मुकाबला एकतरफा रहा. परिणाम घोषित होने के बाद समर्थक अधिवक्ताओं ने राजकिशोर शर्मा को बधाई दी.

महासचिव पद पर एक वोट से फैसला

चुनाव के दौरान सबसे नजदीकी मुकाबला महासचिव पद के लिए हुआ. इस पद पर अधिवक्ता अमरेश कुमार सिंह ने अधिवक्ता दिनेश कुमार सिंह को मात्र एक वोट के अंतर से पराजित किया. एक वोट के अंतर से परिणाम आने के कारण महासचिव पद का चुनाव खासा चर्चा में रहा.

कई पदाधिकारी निर्विरोध चुने गये

चुनाव के पीठासीन पदाधिकारी अधिवक्ता अमोद कुमार भानु ने बताया कि अध्यक्ष और महासचिव पद पर चुनाव हुआ. वहीं अन्य कई पदों पर चुनाव से पूर्व ही उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गये थे.

उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता वशिष्ठ कुमार सिंह, उपाध्यक्ष-2 के पद पर सीमा कुमारी, संयुक्त सचिव-1 के पद पर विजय तिवारी और संयुक्त सचिव-2 के पद पर पल्लवी आर्या निर्विरोध चुनी गयीं.

कोषाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन

सहायक सचिव-1 के पद पर अधिवक्ता अरविंद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह, अंकेक्षक पद पर अधिवक्ता सुनील कुमार और पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता सुरेंद्र प्रसाद निर्विरोध निर्वाचित हुए.

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अधिवक्ता विजय भान सिंह, अधिवक्ता एकता कुमारी और अधिवक्ता पूजा कुमारी भी निर्विरोध चुनी गयीं. चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अफजल अनवर

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >