siwan news. मवेशी चोरी के संदेह में पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग समेत दो को पीटा, वीडियो वायरल

थाना क्षेत्र के चरौली गांव के पास की घटना, डायल 112 के चालक मनोरंजन सिंह व होमगार्ड दयानंद सिंह मामले में आरोपित हैं

भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र के चरौली गांव के आसपास हुई पुलिसिया कार्रवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में डायल 112 की पुलिस टीम दो व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रही है. वायरल वीडियो में जो पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे है उसमें एक 112 का चालक मनोरंजन सिंह तथा होमगार्ड के जवान दयानंद सिंह बताए जा रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह घटना मवेशी चोरी के संदेह में की गयी है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी लाठी-डंडों और लात घुसे से दोनों व्यक्तियों को पीट रहा हैं, जबकि दोनों व्यक्ति जिसमे एक बुजुर्ग हैं, रहम की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के चरौली या आसपास की बतायी जा रही है, जहां दो दिन पहले गांव से एक गाय खुल गयी थी, जिसे गांव के दो लोगों ने बांध कर रखा था. लेकिन गलतफहमी में ग्रामीणों ने उसे गाय का चोर समझकर पकड़ लिया. खोजबीन के उपरांत गाय गांव से ही मिल गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना देकर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया. डायल 112 ने दोनों को पकड़ कर पहले लाठी से पिटाई की, फिर गंदी-गंदी गालियां दी. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >