पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष व एएसआइ घायल

थाना क्षेत्र के भागर गांव में मंगलवार को दो पक्षों की विवाद सुलझाने गयी पुलिस टीम पर एक पक्ष ने हमला कर दिया. इस घटना में थानाध्यक्ष, एक एएसआइ सहित चार लोग घायल हो गए.घायलों में थानाध्यक्ष अशोक कुमार राय , एएसआइ मुन्ना राम, स्थानीय रंजीत पांडे व शिवजी साह शामिल है.

प्रतिनिधि,सिसवन. थाना क्षेत्र के भागर गांव में मंगलवार को दो पक्षों की विवाद सुलझाने गयी पुलिस टीम पर एक पक्ष ने हमला कर दिया. इस घटना में थानाध्यक्ष, एक एएसआइ सहित चार लोग घायल हो गए.घायलों में थानाध्यक्ष अशोक कुमार राय , एएसआइ मुन्ना राम, स्थानीय रंजीत पांडे व शिवजी साह शामिल है. सभी घायलों का उपचार सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया. इस घटना में पुलिस ने सुधीर पांडे नामक एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया कि मामला भागर मठ के महंत स्वर्गीय कृष्णकांत पांडे के परिवार और स्थानीय ग्रामीणों के बीच मठ परिसर में स्थित मंदिर से जुड़ा है. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार को कुछ स्थानीय ग्रामीण महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर परिसर की सफाई कर रहे थे. महंत के परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया. मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने 112 की पुलिस टीम को दिया. सूचना पर 112 की टीम मौके पर पहुंची. विवाद बढ़ने पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार अतिरिक्त बल के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों को बुलाकर विवाद सुलझाने की बात कही. इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम से उलझकर उन पर हमला कर दिया. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने डंडा, ईंट और पत्थर से हमला करते हुए 112 वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. हमले में थानाध्यक्ष सहित एक एएसआई घायल हो गए.हालांकि विवादित पक्षों में एक पक्ष का आरोप है इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस बिना सोचे समझे डंडा चलाना शुरू कर दिया जिसमें हमारे परिवार को भी चोट आई है.चर्चा है कि घटना के दौरान पत्थर बाजी रोकने के लिए पुलिस के तरफ से फायर भी करना पड़ा. हालांकि फायरिंग के संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 2022 में भी एएसआई समेत पुलिसकर्मियों पर हुआ था हमला बताया गया कि थाना क्षेत्र के भागर मठ के जमीन को लेकर 2022 में भी मठ के महंत कृष्ण कांत के परिवार के साथ स्थानीय लोगों का विवाद हुआ था. जिसके बाद घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला किया गया था, जिस घटना में थाने में पदस्थापित एएसआइ सुरेंद्र प्रसाद यादव, सिपाही संजीत कुमार सिंह, चालक रंजीत कुमार यादव घायल हो गए थे .इस मामले में घायल एएसआइ के बयान पर 30 नामजद एवं 70-80 अज्ञात के विरुद्ध लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.हालांकि घटना को लेकर गांव के ग्रामीणों ने तत्कालीन एसपी शैलेश कुमार सिन्हा को तत्कालीन थानाध्यक्ष एवं जमादार के खिलाफ आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी. बोले जिम्मेदार आपस में दो पक्षों में विवाद की सूचना डायल 112 को मिली थी मौके पर 112 की टीम पहुंची. जिसके ऊपर एक पक्ष द्वारा हमला किया गया. मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. अशोक कुमार राय,थानाध्यक्ष सिसवन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >