40 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों धराये दरोगा, केस से नाम हटाने के एवज में मांगे थे पैसे

Siwan News: सीवान के सिसवन थाना में तैनात दारोगा कन्हैया सिंह को निगरानी टीम ने 40 हजार रुपये घूस लेते महाराणा प्रताप चौक पर चाय दुकान से रंगेहाथ गिरफ्तार किया. जमीनी विवाद में केस से नाम हटाने के एवज में घूस मांगी थी.

अरविंद सिंह/सिवान/बिहार: सीवान जिले में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिसवन थाना में तैनात दारोगा कन्हैया सिंह को 40 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. दारोगा कन्हैया सिंह पर जमीनी विवाद से जुड़े एक मामले में केस से नाम हटाने के एवज में 40 हजार रुपये घूस मांगने का आरोप था. पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाया. 

क्या है पूरा मामला ? 

शिकायत को वेरीफाई करने के बाद निगरानी टीम ने सिसवन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक पर एक चाय दुकान पर कार्रवाई करते हुए दारोगा को घूस के पैसे लेते हुए पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. निगरानी टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार दारोगा को अपने साथ पटना ले गई. इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और मामले की आगे की जांच जारी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishant kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >