सीवान पुलिस का 24 घंटे में बड़ा अभियान, 25 आरोपित गिरफ्तार; 389 लीटर शराब और हथियार बरामद

सीवान पुलिस ने अपराध नियंत्रण और शराब तस्करों के खिलाफ 24 घंटे में एक बड़ा अभियान चलाया है. इस कार्रवाई में 25 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है और भारी मात्रा में शराब, स्मैक व हथियार जब्त किए गए हैं. पुलिस की यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा.

सीवान: जिले में अपराध नियंत्रण और शराब तस्करों के खिलाफ सीवान पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर विभिन्न मामलों में 25 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान भारी मात्रा में शराब, स्मैक, हथियार और अन्य सामान बरामद किए गए हैं.

शराब कारोबारियों पर पुलिस की कार्रवाई तेज

एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि जिले में बदमाशों की गिरफ्तारी, शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण और परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान देसी शराब की भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया.

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान कुल 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इनमें—

  • शराब कांड में 15 गिरफ्तारी
  • वारंट मामले में 3 गिरफ्तारी
  • आर्म्स एक्ट के मामले में 4 गिरफ्तारी
  • अन्य मामलों में 3 गिरफ्तारी

शामिल हैं.

389 लीटर शराब और स्मैक बरामद

पुलिस अभियान के दौरान 388.940 लीटर देसी और विदेशी शराब जब्त की गई. इसके अलावा 15.61 ग्राम स्मैक भी बरामद किया गया.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने—

  • 1 देसी कट्टा
  • 4 गोली
  • 1 चाकू
  • 1 मोबाइल
  • 6 दोपहिया वाहन

सहित अन्य सामान बरामद किया है.

62 वारंट और 29 कुर्की का किया गया निष्पादन

एसपी ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान लंबित मामलों के निष्पादन पर भी जोर दिया गया. इस दौरान 62 वारंटों का निष्पादन किया गया, जबकि 29 कुर्की की कार्रवाई पूरी की गई.

यातायात नियम तोड़ने वालों से वसूला जुर्माना

अपराध नियंत्रण के साथ-साथ यातायात सुरक्षा को लेकर भी पुलिस ने कार्रवाई की. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से 7,500 रुपये जुर्माना वसूला गया.

एसपी ने कहा कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस का विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pankaj Kumar

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >