PM Modi Bihar Visit: “चुप रहने वाला नहीं है मोदी”, सिवान में RJD पर जमकर गरजे पीएम मोदी

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिवान में करीब 10 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने पीएम आवास योजना की पहली किस्त 51 हजार लाभार्थियों को जारी की. साथ ही जनसभा को भी संबोधित किया. जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा?

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी आज यानी शुक्रवार को बिहार के सीवान पहुंचे हैं. यहां से उन्होंने करीब 10 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश के 51 हजार लोगों को पीएम आवास योजना की पहली किस्त जारी की. इसके अलावा पीएम मोदी ने वैशाली में नई रेल लाइन और पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. प्रधानमंत्री मोदी ने सीवान के जसौली में एक जनसभा को भी संबोधित किया. संबोधन से पहले पीएम मोदी ने भव्य रोड शो भी किया. उनके साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा मौजूद थे. बता दें, चुनावी साल में 6 महीने के भीतर पीएम का यह चौथा बिहार दौरा है. इससे पहले वे भागलपुर, मधुबनी, पटना और शाहबाद के इलाके में जनसभा कर चुके हैं. 

पीएम मोदी ने राजेद्र प्रसाद का किया जिक्र

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत भोजपुरी में की. सबसे पहले पीएम मोदी ने भारत माता की जय बोलते हुए आगे भोजपुरी में कहा कि रउआ सब के प्रणाम करतानी. पीएम मोदी ने कहा कि सिवान की ये धरती देश को ताकत देने वाली भूमि है. सिवान की धरती ने राजेन्द्र बाबू जैसी संतान दी. राजेन्द्र बाबू की संविधान निर्माण, देश को दिशा दिखाने में बड़ी भूमिका रही. सिवान ने ब्रजकिशोर जैसे महान समाज सुधारक दिए. उन्होंने महिलाओं के लिए काम किया. मुझे खुशी है ऐसी ही महान आत्माओं के जीवन मिशन को एनडीए की सरकार आगे बढ़ा रही है.

बिहार देश की समृद्धि में भूमिका निभाएगा

PM ने आगे कहा, “मैं कल ही विदेश से लौटा हूं. मेरी दुनिया के बड़े-बड़े नेताओं से बात हुई. सारे नेता भारत की तेज प्रगति से प्रभावित हैं. वो भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनते देख रहे हैं. इसमें बिहार की बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है. बिहार समृद्ध होगा और देश की समृद्धि में भी भूमिका निभाएगा. मेरे विश्वास का कारण बिहार के सभी लोगों का सामर्थ है.”

“चुप रहने वाला नहीं है मोदी”

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “मोदी शांत होकर चुप रहने वाला नहीं है. अब बहुत हो गया, बहुत कर लिया. मुझे तो बिहार के लिए और भी बहुत कुछ करना है. आपके लिए करना है. यहां के लिए गांव-गांव के लिए करना. यहां के घर-घर के लिए करना है. यहां के नौजवान के लिए करना है.”

लालू यादव पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने आगे लालू यादव और आरजेडी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीते दिनों देखा कि कैसे राजद वालों ने बाबा साहेब की तस्वीर को पैर के पास रखा. उनका अपमान किया. मैं जानता हूं, ये लोग कभी इस चिज के लिए माफी नहीं मांगेंगे. ये लोग हमेशा दलितों, पिछड़ों और गरीबों का अपमान किया है. ये लोग बाबा साहेब की तस्वीर को पैर के पास रखते हैं, वहीं मैं उनको दिल में रखता हूं.

खबर अपडेट की जा रही है…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >