लोगों ने डीएम से कहा यहां बहुत भ्रष्टाचार है

हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है. इसी क्रम में वे बुधवार को भी हुसैनगंज पहुंचे, बड़ी संख्या में आम लोग भी अपनी समस्याएं लेकर परिसर में जुटे रहे. इस दौरान मनरेगा मजदूर के अध्यक्ष प्रदीप कुशवाहा अपने साथ दो दर्जन महिलाओं के साथ ब्लॉक में भ्रष्टाचार पर कई गंभीर सवाल से जिला अधिकारी को अवगत कराया.

प्रतिनिधि, हुसैनगंज. हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है. इसी क्रम में वे बुधवार को भी हुसैनगंज पहुंचे, बड़ी संख्या में आम लोग भी अपनी समस्याएं लेकर परिसर में जुटे रहे. इस दौरान मनरेगा मजदूर के अध्यक्ष प्रदीप कुशवाहा अपने साथ दो दर्जन महिलाओं के साथ ब्लॉक में भ्रष्टाचार पर कई गंभीर सवाल से जिला अधिकारी को अवगत कराया. उन्होंने बताया कि अंचल में समय से दाखिल खारिज और परिमार्जन नहीं होता है. इसके अलावा मनमानी ढंग से आधार सेंटर पर चार्ज लिया जाता है. मनरेगा समेत अन्य विभागों में बिना चढ़ावे का कोई काम नहीं होता है. मनरेगा में सिर्फ कागजों पर हाजिरी बनाई जा रही है लेकिन कई पंचायत में काम नहीं हो रहा है. उन्होंने छाता पंचायत का नाम लेते हुए बताया कि वहां 23 लोग काम कर रहे हैं खाड़ में, लेकिन एक घास तक नहीं काटा गया है. महिलाओं में ललिता और लक्ष्मीना ने कहा कि आंगनबाड़ी में हमारी गर्भवती बहु को पोषाहार न देकर डांट कर भगा दिया जाता है. लक्ष्मीना देवी ने कहा कि मेरे बच्चे का सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी, लेकिन अब तक उसका मुआवजा नहीं मिला. निरीक्षण के दौरान डीएम ने विभिन्न पंचायत में चल रही सरकारी योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा की. इस दौरान बीडीओ राहुल कुमार नहीं दिखे. सीओ दिव्य प्रकाश निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे. जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >