लंबित कांडों का जल्द करें निबटारा: एसपी

समाहरणालय सभागार में सोमवार को पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में एसपी ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. एसपी ने सभी शाखाओं के कार्यो की समीक्षा कर कार्यो में आ रही बाधाओं को दूर करने व लंबित मामलों के समाधान के लिए निर्देशित किया.

सीवान : समाहरणालय सभागार में सोमवार को पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में एसपी ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. एसपी ने सभी शाखाओं के कार्यो की समीक्षा कर कार्यो में आ रही बाधाओं को दूर करने व लंबित मामलों के समाधान के लिए निर्देशित किया.उन्होंने विशेष रुप से गंभीर कांडों पर चर्चा की. साथ ही सभी का जल्द से जल्द निष्पादन करने की बात कही. इसके अलावा इ-साक्ष्य एवं व दर्ज कांड व डायरी लेखन की भी गहनतापूर्वक समीक्षा की गई.खासकर तीन सौ दिनों से अधिक समय से लंबित कांडों के जल्द से जल्द निष्पादन पर जोर दिया. राज्य में पूर्ण रुप से शराबबंदी कानून के लागू होने के बाद भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शराब की तस्करी और इससे जुड़े कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी बात कही गई. थाना क्षेत्र में गश्त बढृाने के साथ-साथ शरारती तत्वों व बदमाशों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए. इस दौरान कांडों के निष्पादन के क्रम मे आने वाली परेशानियों पर भी चर्चा की गई. कांड निष्पादन में जिस थाना का रिकार्ड संतोषजनक मिला, उनके पदाधिकारी को और भी बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया गया. जबकि जिसके कार्य निष्पादन में शिथिलता पाई गई, उनके विरुद्ध नाराजगी व्यक़्त करते हुए चेतावनी दी गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >