महावीरी अखाड़ा मेले को लेकर प्रशासन सख्त, सीवान में शांति समिति की बैठक में डीजे और हथियार पर रोक दोहरायी

बड़हरिया के पश्चिमी क्षेत्र में महावीरी अखाड़ा मेले के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन ने बैठक की। डीजे और हथियारों के प्रदर्शन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।

Siwan News : बड़हरिया प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र में आयोजित होने वाले विभिन्न महावीरी अखाड़ा मेलों के सफल और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर शनिवार को मध्य विद्यालय लकड़ी परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ संदीप कुमार, सीओ मनीष कुमार और थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने संयुक्त रूप से की. इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग और विभिन्न अखाड़ों के लाइसेंसधारी शामिल हुए.

डीजे और आर्केस्ट्रा पर प्रतिबंध का पालन जरूरी

बैठक में प्रशासन ने महावीरी अखाड़ा जुलूस और मेले के दौरान डीजे तथा आर्केस्ट्रा पर प्रतिबंध का पालन करने की बात दोहरायी. अधिकारियों ने सभी लाइसेंसधारियों को निर्धारित नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि जुलूस के दौरान किसी भी तरह से नियमों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए.

धारदार हथियारों के प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक

प्रशासन ने जुलूस के दौरान धारदार और घातक हथियारों के प्रदर्शन या उपयोग पर पूरी तरह रोक रहने की जानकारी दी. अधिकारियों ने लाइसेंसधारियों से नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अखाड़ा जुलूस निकालने की अपील की.

आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील

बैठक में अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. किसी भी तरह की अफवाह, विवाद या संदिग्ध स्थिति की जानकारी तत्काल प्रशासन और पुलिस को देने की अपील की गयी.

आठों अखाड़ों के लाइसेंसधारी रहे मौजूद

लकड़ी महावीरी अखाड़ा मेले में शामिल होने वाले सभी अखाड़ों के लाइसेंसधारी बैठक में मौजूद रहे. अखाड़ों के संचालकों से प्रशासन ने निर्धारित नियमों और लाइसेंस की शर्तों के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित करने को कहा.

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर मुखिया श्रीराम साह, मुखिया संजय प्रसाद, बीडीसी शारदानंद राम, सरपंच नूरुल होदा, सरपंच संतोष चौहान, रमेश मिश्र, प्रभुनाथ प्रसाद, बजरंगी तिवारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. वहीं, आठों अखाड़ों के संचालक राघवजी प्रसाद, मनोज कुमार, गामा पंडित, बबलू तिवारी, फूलेना राम सहित अन्य लाइसेंसी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आनंद मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >