पति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी को किया घायल

सीवान/बड़हरिया. बड़हरिया थाना क्षेत्र के कोइरीगांवा में गंजेड़ी पति ने अपनी पत्नी के माथे व गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया.

सीवान/बड़हरिया. बड़हरिया थाना क्षेत्र के कोइरीगांवा में गंजेड़ी पति ने अपनी पत्नी के माथे व गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. बुधवार को दोपहर को थाना क्षेत्र के कोइरीगांवा के राजकिशोर यादव ने गुस्से में अपनी पत्नी नीतू देवी (23) पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया व घर छोड़कर फरार हो गया. खून से लथपथ नीतू देवी को परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी बड़हरिया में भर्ती कराया.डॉक्टरों ने घायल की हालत को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया. बताया जाता है कि नीतू देवी अक्सर अपने मायके में पचरुखी थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में ही रहती है. 10 दिनों पूर्व राजकिशोर यादव उसे बुलाकर घर लाया था. और बुधवार को अचानक उसपर कुल्हाड़ी से प्रहार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. उसे तीन पुत्र हैं. इलाज करा रहे परिजनों ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >