सीवान के पपौर में आज एक घंटे रहेंगे सीएम, शिविर में करेंगे जनसंवाद, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Siwan News: मुख्यमंत्री सम्राट से चौधरी विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व उ‌द्घाटन के साथ ही 22 स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे. मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर.

Siwan News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को पचरुखी प्रखंड के पपौर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे, उनकी समस्याओं को सुनेंगे तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदनों के निष्पादन पत्र एवं लाभ का वितरण करेंगे. मुख्यमंत्री के की आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है.

दोपहर एक बजे पहुंचेंगे पपौर

मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे पपौर के पहुंचेंगे, योजनाओं का उद्‌घाटन- शिलान्यास करेंगे, जनसभा को का संबोधित करेंगे तथा लाभार्थियों के बीच स्वीकृति पत्र एवं योजनाओं का ही लाभ वितरित करने के बाद पटना के लिए प्रस्थान करेंगे. मुख्यमंत्री सम्राट से चौधरी विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व उ‌द्घाटन के साथ ही विभागों द्वारा लगाए गए 22 स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति एवं लाभार्थियों से जुड़ी जानकारी प्राप्त करेंगे.

जानिए… मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

12.30 बजेहेलिकॉप्टर से कैमूर से सीवान के लिए प्रस्थान
01-01.05 बजेपपौर स्थित हेलिपैड पर आगमन व स्वागत
01.05 से 01.10 बजे गॉर्ड ऑफ ऑनर
01.10 से 01.15 बजेपपौर में प्रस्तावित सहयोग शिविर योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन
01.15 से 01.20 बजे विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण
01.20 से 01.22 बजे जनसंवाद कार्यक्रम के लिए प्रस्थान
01.22 से 01.24 बजे मंच पर आगमन
01.24 से 01.28 बजेराष्ट्रीय गीत व राष्ट्र गान
01.28 से 01.30 बजे सहयोग शिविर से संबंधित आवेदनों का निष्पादन पत्र-लाभ का वितरण
01.30 से 01.45 बजे जनसभा का संबोधन
01.45 से 01.48 बजेधन्यवाद ज्ञापन व बिहार राज्य गीत
01.48 से 01.55 बजे हेलिपैड के लिए प्रस्थान व आगमन
01.55 से 02.00 बजे हेलिपैड पर पर आगमन व पटना के लिए प्रस्थान

जिले के 125 स्थानों पर अधिकारियों की तैनाती

कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. जिले के 125 स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है.

ये है कार्यक्रम में जाने के लिए रूट

गोपालगंज की ओर से आने वाले मार्ग पर वैशाखी मोड़, तरवारा मोड़, पचरुखी बाइनास, जस्सौली तिननुहानी समेत विभिन्न जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक इंतजाम किए गए है. वहीं डीवीएम पब्लिक स्कूल पपौर के मैदान एवं आसपास के 31 स्थानों पर विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों के लिए चार अलग-अलग पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गयी है.

Also Read: सीवान पुलिस ने हर्ष फायरिंग मामले में आरोपी को पकड़ा, घर से देशी कट्टा भी बरामद, खुला चौंकाने वाला राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >