पहाड़पुर में भव्य इज्तिमा का आयोजन, हजारों अकीदतमंदों ने सुनी इस्लामी शिक्षाओं पर तकरीर

Siwan News : बड़हरिया प्रखंड के पहाड़पुर गांव में रविवार रात भव्य इज्तिमा का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए. मुख्य वक्ता मौलाना तनवीर आलम नदवी ने इस्लाम की मूल शिक्षाओं पर प्रकाश डाला और पैगंबर के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी. इस दौरान दावत-ए-तबलीग के तहत चार जमातों के गठन की घोषणा भी की गई.

Siwan News : बड़हरिया प्रखंड के पहाड़पुर गांव में रविवार की रात भव्य इज्तिमा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पहाड़पुर, हबीबपुर, बीवी के बंगरा, रानीपुर, सदरपुर, पकड़ी सुल्तान, बभनबारा, भदायं, हरदोबारा सहित आसपास के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए. रात 10 बजे तक चले कार्यक्रम में लोगों ने उलेमाओं की तकरीरों को ध्यानपूर्वक सुना.

इस्लाम की मूल शिक्षाओं पर डाला प्रकाश

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मौलाना तनवीर आलम नदवी ने इस्लाम की मूल शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि नबी-ए-करीम हजरत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के बताए मार्ग पर चलना हर मुसलमान के लिए सुन्नत है. उन्होंने इस्लाम के संदेश के दुनिया के विभिन्न देशों तक पहुंचने का उल्लेख करते हुए कहा कि पैगंबर ने अरब समाज में फैली बुराइयों को समाप्त कर इंसानियत, भाईचारे और अमन का पैगाम दिया. उन्होंने लोगों से इस्लामी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने की अपील की.

दावत-ए-तबलीग के तहत चार जमातों का हुआ गठन

इज्तिमा के दौरान दावत-ए-तबलीग के तहत चार जमातों के गठन की घोषणा की गई. पहली जमात पूर्वी चंपारण के लिए रवाना होगी, जबकि अन्य जमातों के क्षेत्रों का चयन बाद में किया जाएगा. साथ ही निर्णय लिया गया कि अगला इज्तिमा बड़हरिया प्रखंड के माधोपुर गांव में आयोजित किया जाएगा. विभिन्न जमातों के अमीरों को इसकी जिम्मेदारी भी सौंपी गई.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे अकीदतमंद

कार्यक्रम में जमातों के अमीर असदुल्ला साहब, शब्बीर आलम, एकरामुल हक और मौलाना वलीउल्ला साहब सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे. आयोजन की मेजबानी मुनीर अहमद, शकील अहमद, मिंटू अहमद, इबरार अहमद, महताब आलम, सारीम रजा, अब्दुल बसर, मंजूर आलम समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने की.

Also Read : सीवान फायरिंग मामले पर डीएम का बयान, 'स्वचालित हथियार से गोली लगने की पुष्टि नहीं', वायरल वीडियो के बाद सिपाही निलंबित



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >