Siwan News : सीएमआर का भुगतान न होने पर पैक्स अध्यक्षों ने दी आंदोलन की चेतावनी

जिले के कई पैक्स अध्यक्षों और प्रबंधकों ने सीवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक सौरभ कुमार से मिलकर अपनी समस्याएं रखीं.

सीवान. खरीफ विपणन मौसम के दौरान समितियों द्वारा बिहार राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) को चावल (सीएमआर) उपलब्ध कराने के बावजूद अब तक भुगतान नहीं होने से पैक्स अध्यक्षों और प्रबंधकों में नाराजगी है. गुरुवार को जिले के कई पैक्स अध्यक्षों और प्रबंधकों ने सीवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक सौरभ कुमार से मिलकर अपनी समस्याएं रखीं. अध्यक्ष राजकिशोर सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधियों ने बताया कि करीब 75 करोड़ रुपये एसएफसी के पास लंबित हैं. भुगतान में देरी से समितियों पर बैंक का ब्याज लगातार बढ़ रहा है और वे आर्थिक रूप से कमजोर हो रही है. पैक्स प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनायेंगे. साथ ही कहा कि सरकार और एसएफसी खुद सहकारिता व्यवस्था को कमजोर कर रहे हैं. प्रतिनिधियों ने एसएफसी जिला प्रबंधक से मिलने की कोशिश की, लेकिन उनकी ड्यूटी मेला में होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी. इस अवसर पर मंटू तिवारी, जब्बार हुसैन, बाबूलाल गुप्ता, चंदन सिंह, जयप्रकाश साह, जयनाथ साह, नंदकिशोर सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, जमादार सिंह, प्रमोद गिरि, संजय दूबे, विनोद चौहान, रंजीत कुशवाहा, राजेंद्र सिंह, ललन मणि राय, आर्यन राय, प्रभात सिंह, जनार्दन सिंह, रूपेश सिंह, आफताब आलम, शफी अहमद, नागमणि चौबे, विजय यादव और योगेंद्र भगत शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >