गैंगरेप के एक आरोपित को भेजा गया जेल

घर के छत पर सोयी किशोरी से गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.दूसरा फरार है.गिरफ्तार आरोित महाराजगंज थाना के कसदेवरा बंगरा गांव सचिन यादव है. जबकि सचिन के साथ घटना में संलिप्त रहे हरेंद्र यादव के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रतिनिधि, महाराजगंज .घर के छत पर सोयी किशोरी से गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.दूसरा फरार है.गिरफ्तार आरोित महाराजगंज थाना के कसदेवरा बंगरा गांव सचिन यादव है. जबकि सचिन के साथ घटना में संलिप्त रहे हरेंद्र यादव के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. दर्ज मुकदमे के मुताबिक गुरुवार कि रात करीब 2 बजे अपने घर के छत पर अकेले सोयी किशोरी के पास दो युवक सीढ़ी के सहारे छत पर आए और मुंह दबा कर उठा ले गये तथा झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया.घर आकर पीड़िता ने घटना कि जानकारी अपने मां व चाचा को दी.घटना कि जानकारी होने पर चाचा ने जब घटना कि शिकायत आरोपी के पिता से कर रहे थे तभी मनन यादव,बलेश्वर यादव सहित अन्य लोगों ने पीड़िता के चाचा, मां तथा मेरे चचेरे भाई को मारपीट कर जख्मी कर दिया .इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि गैंगरेप मामले में पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया.दूसरा आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >