siwan news : अंतिम दिन मुख्य पार्षद पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

siwan news : मैरवा नगर पंचायत. कुल सात प्रत्याशियों ने कराया नामांकन, आज होगी संवीक्षा, 13 जून को मिलेगा चुनाव चिह्न, 28 को मतदान व 30 को होगी मतगणना

मैरवा. मैरवा नगर पंचायत में होने वाले मुख्य पार्षद पद के लिए अंतिम दिन गुरुवार को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन परचा दाखिल किया, जिसमें आशिया नाज, सुशीला देवी व पूर्व चेयरमैन किसमती देवी शामिल रहीं.

इस प्रकार मुख्य पार्षद पद के लिए कुल सात प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर चुके हैं. नामांकन के अंतिम दिन प्रखंड परिसर में समर्थकों की भीड़ रही. वहीं नामांकन पत्रों की जांच छह जून को होगी. पहले नौ जून को होना था. एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि अंतिम दिन मुख्य पार्षद पद के लिए तीन नामांकन हुआ.

सात प्रत्याशी करा चुके हैं नामांकन

मैरवा नगर पंचायत में मुख्य पार्षद पद के लिए 28 मई से पांच जून तक समय निर्धारित था, जो नामांकन खत्म होने के बाद सात प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिला किये हैं. छह जून की संवीक्षा के बाद 10 से 12 जून के बीच प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं. चुनाव चिह्न 13 जून को आवंटित किया जायेगा. जबकि, मतदान 28 जून को है तथा मतगणना 30 जून को होगी.

13 वार्डों में 25 बूथों पर होगा मतदान

मैरवा नगर पंचायत में होने वाले मुख्य पार्षद के चुनाव को लेकर 13 वार्डों में 25 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें नौ चलंत बूथ हैं. इसमें वार्ड एक से 13 तक के मतदाता वोट करेंगे.

नपं हसनपुरा उपचुनाव : अंतिम दिन एक अभ्यर्थी ने भरा पर्चा

हसनपुरा. नगर पंचायत हसनपुरा में उपचुनाव को लेकर अंतिम दिन गुरुवार को कुलदीप यादव ने अपना पर्चा दाखिल किया. इस प्रकार जैबुल निशा व कुलदीप यादव ने अपना-अपना नामांकन के लिए पर्चा दाखिल किया है. बीडीओ-सह-सहायक निर्वाची पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने बताया कि एक महिला सहित दो अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया है. वहीं, संविक्षा 6 से 9 जून तक होनी है. जबकि अभ्यर्थियों की नाम वापसी 10 जून से 12 जून तक होगी. वहीं सूची का प्रकाशन एवं प्रतीक चिह्न का आवंटन 13 जून, मतदान 28 जून को अरंडा टोला नवादा स्थित दारोगा राम के मकान के समीप चलंत मतदान केंद्र पर सुबह सात बजे से पांच बजे तक होगा. वहीं, मतगणना 30 जून को होनी है. गौरतलब हो कि नगर पंचायत हसनपुरा के अरंडा निवासी खुर्शीद आलम के आकस्मिक निधन के पश्चात वार्ड पार्षद का पद रिक्त हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >