कोरोना संदिग्ध होने की सूचना के बाद मचा हड़कंप

दरौंदा : प्रखंड के एक गांव में शनिवार को कोरोना संदिग्ध मरीज होने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी मंजीत कुमार को अवगत कराते हुए कहा कि थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर गांव में रघुनाथपुर पंजवार गांव से एक व्यक्ति दरौंदा के रुकुन्दीपुर गांव स्थित अपने रिश्तेदार […]

दरौंदा : प्रखंड के एक गांव में शनिवार को कोरोना संदिग्ध मरीज होने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी मंजीत कुमार को अवगत कराते हुए कहा कि थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर गांव में रघुनाथपुर पंजवार गांव से एक व्यक्ति दरौंदा के रुकुन्दीपुर गांव स्थित अपने रिश्तेदार के यहां आकर शरण लिए हुए हैं. जानकारी के अनुसार वह व्यक्ति खांसी, सर्दी और जुकाम से ग्रसित हैं. इधर मामले की जानकारी मिलते ही एसडीओ के निर्देश पर दरौंदा बीडीओ रीता कुमारी, सीओ पारसनाथ राय, थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की. हालांकि जांच के बाद यह मामला अफवाह पाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >