बसंतपुर आइसोलेशन केंद्र से 30 लोगों को भेजा गया घर

बसंतपुर : कोरोना को लेकर बनाये गये प्रखंड के कन्हौली पंचायत के हाइस्कूल समरदह में आइसोलेशन केंद्र से सोमवार को 30 लोगों को 14 दिन पूरे होने पर घर भेज दिया गया. हेल्थ मैनेजर बी के सिंह ने बताया की प्रखंड के कन्हौली पंचायत के आइसोलेशन केंद्र में उसरी के 27, कन्हौली के एक व […]

बसंतपुर : कोरोना को लेकर बनाये गये प्रखंड के कन्हौली पंचायत के हाइस्कूल समरदह में आइसोलेशन केंद्र से सोमवार को 30 लोगों को 14 दिन पूरे होने पर घर भेज दिया गया. हेल्थ मैनेजर बी के सिंह ने बताया की प्रखंड के कन्हौली पंचायत के आइसोलेशन केंद्र में उसरी के 27, कन्हौली के एक व हरियामा के दो लोगों को 14 दिन तक आइसोलेशन के दौरान कोरोना से संबंधित लक्षण नहीं होता देख उन्हें घर भेज दिया गया.चिकित्सकों के परामर्श के बाद पांच लोगों को भेजा गया घरआंदर. प्रखंड के भवराजपुर पंचायत के मुखिया नरेंद्र कुमार के देखरेख में सोमवार को आइसोलेशन सेंटर में रखे हुए लोगों को चिकित्सकों के परामर्श के बाद भवराजपुर गांव के पांच युवकों को 15 दिन होने के बाद मुखिया द्वारा आइसोलेशन सेंटर पर वीरमन प्रमाण पत्र देकर उनको घर भेजा गया. चिकित्सकों ने युवकों को निर्देश दिये कि सभी घर जाकर मास्क के साथ सामाजिक दूरी बनाकर रहे व घर में रहे सुरक्षित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >